Showing posts with label क्रांतिकारी. Show all posts
Showing posts with label क्रांतिकारी. Show all posts

Thursday, December 22, 2011

चंद्रशेखर आजाद की दुर्लभ तस्वीर


क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की मृत देह का ब्रिटिश पुलिस ने सार्वजिनक प्रदर्शन किया था

 क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की ये तस्वीर बेहद दुर्लभ है। उनकी पार्थिव देह को ब्रिटिश पुलिस ने सार्वजनिक तौर पर पेश किया था। यह चेतावनी थी उन क्रांतिकारियों के लिए जो ब्रिटिश सरकार के लिए परेशानियां पैदा कर रहे थे। 27 फरवरी 1931 को एक धोखेबाज मुखबिर की वजह से इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में ब्रिटिश टुकडी ने चंद्रशेखर आजाद को घेर लिया।

चंद्रशेखर आजाद आखिरी गोली तक लडते रहे। कोई विकल्प सामने न पाकर चंद्रशेखर आजाद  ने आत्मसमर्पण की बजाय ने अपनी जान देनी बेहतर समझी। उनने आखिरी गोली खुद को मार ली थी।

समाज के बेहद अराजक दौर में चंद्रशेखर आजाद  जैसे सपूतों को प्रणाम। इस तस्वीर को शेयर करें, ब्लॉग लिखे...मेल करें।

(तस्वीरः फेसबुक पर जितेन्द्र रामप्रकाश सर के सौजन्य से)