नोएडा के आरुषि मर्डर केस को इन्होंने इतना खींचा, हाथी को गायब करवाया लाइव और डॉ तलवार के साई बाबा मंदर जाने को ब्रेकिंग न्यूज़ बनाया। ज्यादा कुछ कहना ही नहीं है कंटेंट को लेकर।
निजी चैनलों में एनडीटीवी को छोड़कर कंटेट पर टिप्पणी करना बेमानी है।
एक चैनल आया था इस दावे के साथ कि खबरों की वापसी हो गई है , अब ज्यादा इधर-उधर ताक-झांक करने की ज़रूरत नहीं है। बस इसी चैनल पर आपको खबरें मिला करेंगी। हमें पलभर को तो यकीन भी हो गया था कि अब शा।यद संपादकीय मंडल को खबरों के टीवी पर आने की ज़रूरत महसूस होने लगी है।
एक और चैनल है जिसने पंच लाईन बनाई है खबर, हर कीमत पर। सच तो ये है कि खबर नहीं, टीआरपी हर कीमत परहोनी चाहिए। मठाधीश कहते हैं कि दर्शक जो देखना चाहेंगे वह हम दिखाएंगे.. दर्शक अगर रतिमग्न जोड़े अर्थात् ब्लू फिल्म देकना चाहे तो भी दिखाना चाहेंगे।
बहरहाल, चैनल शर्म करें न करें, रुपया पीटने के लिए टकले बाबाओं की भविष्यवाणियां भले दिखाएं.. आज आपका दौर है... डेविड धवन का भी दौर था कभी... लेकिन प्लीज़ अपने चैनल आईडी और मोंटाज से दुनिया के नक्शे को तो हटा लें।

No comments:
Post a Comment