Sunday, October 30, 2011

भदेस फॉर्मुला वन कविता

कारी कारी सड़कों पर
मोट मोट चक्का
32 रुपये पर गुजर वाले देश में
विकास को लगा धक्का (आगे की ओर)

मर्सिडीज फरारी से
प्रसन्न हुए माल्या
चौड़े चक्कों से
खुश हुए मोंटेक सिंह अहलूवालिया
एफ वन जैसी तेज मंहगाई से
खुश हुए मनमोहन

जेतना तेज सरकार
ओतना ही तेज दौड़ रहा है कार

बाकी सब बेकार
बाकी सब बेकार।।

लेकिन हमरा है चुनौती
खडंजा पर चलाके देखिएगा
मर्सिडीज फरारी पुआल का बोझा से
जहां ओभरलोड होता है ट्रॉली
उसी देस में..
फॉर्मुला वन रेस में।।