Friday, December 31, 2010

नव वर्ष की मंगलकामनाएं, बकौल पंत जी


नए साल की कविता

  
वर्ष नव,
हर्ष नव
जीवन उत्कर्ष नव
नव उमंग
नव तरंग
जीवन का नव प्रसंग
नवल चाह
नवल राह
जीवन का नव प्रवाह
गीत नवल
प्रीति नवल
जीवन की रीति नवल
जीवन की नीति नवल
जीवन की जीत नवल  


---पंत



Thursday, December 30, 2010

शीला की जवानी का भावार्थ


प्रस्तुत उत्तेजक गीत हिन्दी फिल्म जगत के नवीनतम रत्न 'तीस मार खान' से लिया गया है यह गाना नायिका के संगमरमर जैसे शरीर से आकर्षित होने वाले लंगोट के ढीले पुरुषों पर नायिका की अपमानजनक प्रतिक्रया को व्यक्त करता हैनायिका उन्हें सीधे और कटु शब्दों में बताना चाहती है कि शीशे के पीछे रसगुल्ले की ख्वाहिश करना एक बात है और उसे चखना दूसरी बात!

शीला की जवानी का टेंस और  सेंस

I know you want it
 But you never gonna get it
Tere haath kabhi na aani
Maane na maane koi duniya 
Yeh saari, mere ishq ki hai deewani

गाने की शुरुआत नायिका के ईमानदारीपूर्ण वक्तव्य से होती हैवो जानती है कि इन मर्दों को उसकी भावनाओं, दिल और प्रेम से कोई सरोकार नहींवो तो बस एक ही चीज चाहते हैंपर वो उन्हें मिलने वाली नहींउन्हें मुंह में भर आये पानी से ही अपनी प्यास बुझानी होगी दुर्भाग्यपूर्णपरन्तु त्य.


Hey hey, I know you want it
but you never gonna get it
Tere haath kabhi na aani
Maane na maane koi duniya
yeh saari Mere ishq ki hai deewani
Ab dil karta hai haule haule se
Main toh khud ko gale lagaun
Kisi aur ki mujhko zaroorat kya
Main toh khud se pyaar jataun


नायिका पुनः दर्जनों पुरुषों में उसके प्रति जगी वासना पर प्रकाश डालती हैवो अपने आस-पास मंडराते छिछोरों को बताती है कि उनकी दाल नहीं गलने वालीपर साथ ही यहाँ नायिका के व्यक्तित्व का एक और पक्ष उजागर होता हैसौंदर्य से जागृत अहंकार का पक्षवो अपनी सुन्दरता से इतनी प्रभावित है कि उसे किसी पुरुष की ज़रुरत नहींवो अपने अन्दर की स्त्री के लिए खुद ही पुरुष बन जाना चाहती हैअब इसे अहंकार की पराकाष्ठा कहें या आत्म-प्रेम की मादकता!
शीला की जवानी पहले आती तो मुन्नी इतनी बदनाम न होती


what's my name
what's my name
what's my name
My name is Sheela
Sheela ki jawani
I'm just sexy for you
Main tere haath na aani
Na na na sheela
Sheela ki jawani
I'm just ।sexy for you
Main tere haath na aani


जवानी की नई परिभाषा...नई देहभाषा!
अब नायिका अपना परिचय देती है अपना नाम बताती है.... और नाम भी ऐसा जो बूढ़ी नसों के लिए वायग्रा का काम करेउनमें यौवन का झंझावात ला देनाम बताने के साथ वो यह भी बताती है कि वो बहुत ही ज़्यादा सेक्सी हैअपने मुंह मियाँ मिट्ठूपर इस आत्म-प्रशंसा में भी अहंकार की  सुगंध है वो खुद को इतना ज़्यादा सेक्सी  बताती है कि वो सबकी  पहुँच से बाहर है एक ऐसे चन्द्रमा की तरह जिसकी चांदनी तो सबको उपलब्ध है, पर उस चाँद को छूकर उसे महसूस करना किसी के बस की नहींयहाँ यह सिद्ध होता है कि नायिका सौंदर्य की साधक ही नहीं, बल्कि अहंकार से भरी चुड़ैल भी  है.


Take it on
Take it on
Take it on
Take it on

 अब नायिका सीधे शब्दों में चुनौती देती हैएक ऐसी चुनौती जो शायद मर्दों में शराब के बिना भी साहस ला दे.


Silly silly silly silly boys
O o o you're so silly
Mujhe bolo bolo karte hain
O o oHaan jab unki taraf dekhun,
baatein haule haule karte hain





ये मेल मुझे मेरे दोस्त निशांत सौरभ ने  किया। इस में मेरी रचनाशीलता कम और निशांत की मेल फॉर्वर्ड करने की ताकत ज्यादा अहम है।- गुस्ताख़