सोमवार, 24 मार्च 2008

अजय नहीं रहे

हमारे चैनम डीडी न्यूज़ में असाइनमेंट के साथी अजय रोहिल्ला का होली के दिन देहावसान हो गया। अजय ब्लागिया भी थे और उनका ब्लाग नई राहें नाम से था। अजय ्साइनमेंट के उन गिने-चुने लोगों में से थे, जिनके रिपोर्टरों के साथ भी बेहतर रिश्ते रहे।

अजय अच्छी शख्सियत के इंसान थे। व्यक्तिगत रूप से अजय के साथ मेरे रिश्ते मीठे थे। अजय मेरी पोस्ट पर हमेशा कमेंट करते थे। उनका कहना था कि ब्लाग पर गंभीर चीजों का समावेश होना चाहिए। डीडी के असाइनमेंट डेस्क का बहुत बड़ा नुकसान है। एक बार अजय ने मुझसे कहा था कि मैं एक कहानी लिख रहा हूं। उसे गुस्ताख और तरकश पर छाप देना। वह कहानी अधूरी ही रह गई। अजय हम सब आप को बहुत मिस कर रहे हैं। काश ऐसी होली कभी न आए...

9 टिप्‍पणियां:

संजय बेंगाणी ने कहा…

यह होली का मजाक तो नहीं? अगर सही है तो दुखद समाचार है.

नई राहें को लिंक दें.

रवि रतलामी ने कहा…

ईश्वर अजय की आत्मा को शांति प्रदान करें. व उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे.
अत्यंत दुखद समाचार है यह.

Arun Arora ने कहा…

ईश्वर अजय की आत्मा को शांति प्रदान करें. व उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे.

अनिल रघुराज ने कहा…

अजय जी की आत्मा को शांति मिले। जाहिर है अजय जी अभी युवा रहे होंगे। इसलिए उनके जाने से उनके परिवार को ही नहीं, हम सभी को अपूर्णनीय क्षति हुई है। ईश्वर उनके परिवार को इस दुख से लड़ने का ताकत प्रदान करे।

Neeraj Rohilla ने कहा…

अजय रोहिल्ला जी से मेरी कुछ ईमेल पर बात हुयी थी और उन्होने मेरी कुछ प्रविष्टियों पर टिप्पणियाँ भी की थी । मुझे वो बडे सरल व्यक्तित्व वाले लगे थे ।

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिवार को इस सदमे को सहन करने की शक्ति दे ।

Udan Tashtari ने कहा…

अति दुखद!!!

हमारी हार्दिक विनम्र श्रृद्धांजली. इश्वर मृत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं उनके परिवार को इस अथाह दुख को वहन करने की ताकत दे.

हरि ओह्म!!!हरि ओह्म!!!

अजित वडनेरकर ने कहा…

बेहद दुखद समाचार दिया भाई। इस अकाल मृत्यु पर परिजनों की विकलता कल्पनातीत है। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को अपनी शरण में ले। परिजनों के कष्ट दूर हों , उनके अधूरे दायित्व अच्छी तरह से पूरे हों , यही प्रभु से कामना है।
बेझिझक बताएं, हर सहयोग के लिए ।

मीनाक्षी ने कहा…

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति.

anuradha srivastav ने कहा…

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे।