गुरुवार, 25 अगस्त 2011

लोकतंत्र-लोकतंत्रः कविता


लोकतंत्र-शोकतंत्र
हो गया वोटतंत्र
वोटतंत्र-चोटतंत्र
शोषण का एक यंत्र
लोकतंत्र शोकतंत्र
लूट-खसोटतंत्र
सब हमारा मालतंत्र
कैसा से कमाल तंत्र
माथे गिनते रहे
बन गया अब थोकतंत्र
थोकतंत्र-थूकतंत्र
कमाई का अचूकतंत्र
चूकतंत्र, भूखतंत्र
तन गया है सूखतंत्र
सूखतंत्र, रसूखतंत्र
सबसे बड़ा चूसतंत्र
चूसतंत्र, थूकतंत्र
थूकतंत्र-थोकतंत्र
शोकतंत्र-फोकतंत्र
लोकतंत्र-लोकतंत्र

2 टिप्‍पणियां:

shanti deep ने कहा…

tantron ke makad jaal mein phans gaye hain gurudev, koi raasta nahin hai, koi roshni nahin hai.

सुशांत झा ने कहा…

बहुत बढ़िया मंजीत। बाबा की याद आ गई। मुझे लगता है कि ये शैली अभी भी और शायद सभी समय के लिए प्रसांगिक है। इस पर और लिखो। मेरी शुभकामनाएं।